लखनऊ-मुंबई फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट करने पर यात्रियों के हंगामे के बाद इंडिगो ने बदला पायलट
बकौल रिपोर्ट्स, इंडिगो की लखनऊ-मुंबई फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट करने पर यात्रियों के हंगामे के बाद विमानन कंपनी ने उदयपुर में पायलट को बदल दिया। यात्रियों ने बताया कि पायलट ने फ्लाइट को मुंबई में दो बार लैंड कराने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और उदयपुर में भी पहले प्रयास में वह विमान लैंड नहीं करा सका।