लगा कि 'ऑस्कर' जीत लिया: कटरीना द्वारा 'तौबा तौबा' गाने की तारीफ करने पर विक्की

ऐक्टर विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में पत्नी व ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ द्वारा उनके गाने 'तौबा तौबा' की तारीफ करने पर कहा है कि वह खुश हैं कटरीना को उनका डांस पसंद आया। उन्होंने कहा कि गाने पर कटरीना की तारीफ 'ऑस्कर' जीतने जैसा है। 'बेहतर डांसर कौन है' सवाल पर विक्की ने कहा, "कटरीना की अलग ही लीग है।"

Load More