लगा कि देश हमें छोड़ेगा नहीं: 'कल्कि 2898 AD' में अमिताभ के घायल होने पर निर्देशक
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग के दौरान ऐक्टर अमिताभ बच्चन के चोटिल हो जाने को लेकर निर्देशक नाग अश्विन ने कहा है कि सेट पर सभी लोग डर गए थे और उन्हें लगा था कि देश छोड़ेगा नहीं।। नाग अश्विन ने कहा, "अमिताभ के चोटिल हो जाने पर हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए।"