लगा था कि दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद निर्भया केस आखिरी मामला होगा: तनुश्री
ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कहा है, "मैंने सोचा था कि दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद निर्भया केस आखिरी मामला होगा।" उन्होंने कहा, "यह भयानक है और हमारे देश पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मुझे उसके माता-पिता के लिए बहुत दुख हो रहा, कोई भी इस तरह मरने का हकदार नहीं है।"