लग्ज़री अपार्टमेंट में लंदन की महिला को नहीं मिला बाथटब, डेवलपर्स पर किया ₹16.6 करोड़ का मुकदमा
लंदन की एक महिला ने ₹4.2 करोड़ डिपॉज़िट देकर खरीदे लग्ज़री अपार्टमेंट में वादे के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलने पर डेवलपर्स के खिलाफ ₹16.6 करोड़ का मुकदमा किया है। बकौल महिला, उसने अपना घर बेचकर अपार्टमेंट खरीदा था जिसके दोनों बेडरूम के बाथरूम में बाथटब्स होने थे लेकिन अपार्टमेंट मिलने पर बाथटब्स नहीं थे और एक कमरा अपेक्षाकृत छोटा था।