लग्ज़री कार कंपनी वोल्वो ने भारत में कारों की कीमतों में की ₹7 लाख की कटौती
लग्ज़री कार कंपनी वोल्वो ने भारत में अपनी पेट्रोल-डीज़ल कारों की कीमतों में ₹7 लाख तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कटौती केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव किए जाने के बाद की है। अब वोल्वो की XC90 की कीमत में ₹6.9 लाख जबकि XC60 की कीमत में ₹4.8 लाख की कमी आएगी।