लगातार 12वें दिन पाक सेना ने LoC पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने लगातार 12वें दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीज़फायर का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 5-6 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में गोलीबारी की है।

Load More