लगातार 5 दिनों तक कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सस्ता हुआ सोना, इतनी है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, स्टॉकिस्टों की बिकवाली के कारण दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹900 गिरकर ₹1,02,520/10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार 5 कारोबारी सत्र से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी और बीते शुक्रवार को सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (₹1,03,420/10 ग्राम) पर पहुंच गई थी।