लगातार 6 दिनों की तेज़ी के बाद आज शेयर बाज़ार में क्यों आई गिरावट?
लगातार छह कारोबारी सत्रों में तेज़ी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण शेयर बाज़ार में गिरावट आई और मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने से एफएमसीजी कंपनियों के शेयर टूटे। सेंसेक्स में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और एचयूएल समेत 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।