लगातार 8वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने महिला टी20 एशिया कप-2024 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10-विकेट से हरा दिया। भारत लगातार 8वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है और भारत ने पहली बार महिला टी20 एशिया कप में 10-विकेट से जीत दर्ज की है। भारत ने बांग्लादेश को 80/8 के स्कोर पर रोकने के बाद 11-ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।