लगातार कितनी देर तक मोबाइल फोन का करना चाहिए इस्तेमाल?
विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार 2-3 घंटे से अधिक मोबाइल फोन नहीं देखना चाहिए और हर 30-40 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक लेकर आंखों को आराम देना चाहिए। मनोचिकित्सक डॉ. आयुषी जंगपांगी के अनुसार, ज़्यादा फोन चलाने से ब्रेन फॉग, डिप्रेशन व एंग्ज़ायटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, सोने से 1-घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।