लगातार खांसी और बिना किसी कारण के सिरदर्द; कहीं आपका AC आपको बीमार तो नहीं कर रहा?
फरीदाबाद के एक अस्पताल के डॉक्टर पंकज छाबड़ा के मुताबिक, एसी में नमी व अंधेरा होने के कारण उसमें फंगस पनप सकता है जिससे अस्थमा, सांस की तकलीफ, खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न, साइनस कंजेस्शन, सिर दर्द व आंखों/त्वचा में जलन हो सकती है। उन्होंने कहा, "एसी को 6 महीने/साल में एक बार प्रोफेशनल से साफ कराना चाहिए।"