लगातार गले में खराश रहना हो सकता है सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का संकेत
क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, गुड़गांव में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. चेतना जैन ने बताया है कि दवा लेने के बावजूद गले में खराश सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) का संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा, "गोनोरिया/क्लैमाइडिया जैसे एसटीआई गले को संक्रमित करते हैं।" बकौल डॉक्टर, स्किन रैशेज़, नॉन जेनाइटल एरिया में सूजन/दर्द एसटीआई का संकेत होता है।