लगातार चौथे महीने बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में बढ़कर हुई 2.13%
देश में थोक महंगाई में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई और फरवरी में यह 2.13% रही। इसका मुख्य कारण खाने-पीने की चीज़ों और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी है। WPI आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाने-पीने की चीज़ों की थोक महंगाई 2.19% रही जबकि जनवरी में यह 1.55% थी। जनवरी में थोक महंगाई की दर 1.81% थी।