लगातार छठे दिन मझगांव डॉक व कोचीन शिपयार्ड के शेयर में आई गिरावट
मझगांव डॉक, कोचीन शिपयार्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इन शेयरों में करीब 25% की गिरावट के बावजूद इनकी कीमतें अब भी ऊंची मानी जा रही हैं। मझगांव डॉक के शेयर जुलाई महीने में अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 21% नीचे आ चुके हैं।