लगातार छठे महीने बढ़ी खुदरा महंगाई दर, कौनसी चीज़ें सस्ती हुईं और कौनसी महंगी?
भारत में खुदरा महंगाई लगातार 6 महीने महीने बढ़ी और नई CPI सीरीज़ में पहली बार 5% के पार पहुंच गई। CPI आधारित महंगाई दर अगस्त में 4.83% से बढ़कर सितंबर में 5.54% हो गई। इसकी मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी रही जिनकी महंगाई दर 7.74% दर्ज हुई। प्याज की कीमतों में सर्वाधिक उछाल देखा गया।