लगातार तीसरे दिन तेज़ी के साथ बंद हुआ बाज़ार, IT इंडेक्स ने आज भी 450+ अंकों की लगाई छलांग
शेयर बाज़ार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 261 अंक चढ़कर 77,763 पर जबकि निफ्टी 95 अंक उछलकर 24,270 पर बंद हुआ। निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन ज़बरदस्त खरीदारी दिखी और यह 474 अंक चढ़कर 27,439 पर पहुंच गया। HCL टेक के शेयर 5% से ज़्यादा उछले और सेंसेक्स का टॉप गेनर रही।