शेयर बाज़ार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 597.67 अंक चढ़कर 80,845.75 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 181.10 अंक बढ़कर 24,457.15 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली और सर्वाधिक तेज़ी अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही।