ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹650 घटकर ₹1,52,650 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में ₹1,800 चढ़कर ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में ₹7,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में ₹17,800 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।