लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, $2.3 बिलियन बढ़कर हुआ $703.3 बिलियन
लगातार तीसरे सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त दर्ज की गई और यह 17 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में $2.3 बिलियन बढ़कर $703.3 बिलियन पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA) $1.4 बिलियन बढ़कर $557.4 बिलियन हो गई जबकि देश के गोल्ड रिज़र्व का मूल्य $790 मिलियन बढ़कर $122.1 बिलियन हो गया है।