लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाज़ार

भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.69 अंक टूटकर 75,883.02 जबकि निफ्टी 300.15 अंक गिरकर 23,566.70 पर लुढ़क गया। वहीं, सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 27 कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं। ज़ोमैटो व ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी इटरनल 3.70% गिरकर टॉप लूज़र में शामिल हो गई।

Load More