लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा के स्पीकर चुने गए रबींद्र नाथ महतो

जेएमएम के विधायक रबींद्र नाथ महतो मंगलवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। विधानसभा के 4 दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा था। लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर हेमंत सोरेन ने सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से महतो को बधाई दी है।

Load More