लगातार दूसरी बार मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और उत्तम सिंह व जरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

Load More