लगातार दूसरा मैच हारी RR, डीकॉक के 97* रनों की मदद से KKR ने खोला जीत का खाता
आईपीएल 2025 में बुधवार को केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 15 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 152 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने ओपनर क्विंटन डीकॉक के 97*(61) रनों की मदद से हासिल कर लिया। यह इस सीज़न राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी हार और केकेआर की पहली जीत है।