लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, $3 बिलियन घटकर हुआ $696 बिलियन
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। 11 जुलाई को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $3.06 बिलियन घटकर $696.67 बिलियन रह गया। वहीं, इससे पिछले सप्ताह में भी $3.049 बिलियन की कमी आई थी। विदेशी मुद्रा संपत्ति $2.47 बिलियन घटकर $588.81 बिलियन और स्वर्ण भंडार $498 मिलियन घटकर $84.34 बिलियन हो गया है।