लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में आई भारी गिरावट, $7 बिलियन घटकर हुआ $709 बिलियन

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13-मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में $7.05 बिलियन घटकर $709.7 बिलियन पर पहुंच गया है। इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति $7.6 बिलियन घटकर $555.5 बिलियन हो गई। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य $664 मिलियन बढ़कर $130.6 बिलियन पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में $11.7 बिलियन की गिरावट आई थी।

Load More