लग रहा है जैसे एटम बम गिराया गया होः लॉस ऐंजिलिस के जंगलों में लगी आग पर अधिकारी
अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस (एलए) के जंगलों में लगी आग पर एलए काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना का कहना है, "ऐसा लग रहा है जैसे इन इलाकों पर एटम बम गिराया गया हो।" उन्होंने कहा, "मुझे इसको लेकर अच्छी खबर की उम्मीद नहीं है।" गौरतलब है, आग के कारण अबतक 10 लोगों की मौत और अरबों का नुकसान हो चुका है।