लग रहा है कि फोटोग्राफर के लिए ही पोज़ दे रहा है बाघ: तस्वीर रीट्वीट कर जयराम रमेश
पूर्व केंद्रीय वन मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नागरहोल टाइगर रिज़र्व (कर्नाटक) में पेड़ के पीछे खड़े बाघ की तस्वीर रीट्वीट करते हुए लिखा है, "शानदार तस्वीर। ऐसा लग रहा है कि बाघ, रामचंद्र (फोटोग्राफर) के लिए ही पोज़ दे रहा है।" यह तस्वीर आईएफएस अधिकारी मोहन परगेन ने शेयर की थी जिन्होंने इसकी कंपोज़िशन को 'उत्कृष्ट' बताया।