लग रहा है मेरा पुनर्जन्म है: इंदौर में इमारत में आग लगने पर 12 फीट से कूदने वाला युवक
मध्य प्रदेश के इंदौर में इमारत में लगी आग से बचने के लिए 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले तुषार बडोलिया प्रजापति (19) ने कहा है, "मुझे लगता है कि...यह मेरा पुनर्जन्म है।" दरअसल, प्रजापति तीन मंज़िला इमारत की छत पर सो रहे थे जिसमें आग लगने से एक दंपति समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी।