लग्ज़री लाइफस्टाइल जीने के लिए महाराष्ट्र में युवक ने अपने घर से चुराया ₹18 लाख का सोना व कैश
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 20-वर्षीय युवक को अपने ही घर से करीब ₹18-लाख के सोने के गहने और नकदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 11वीं कक्षा ड्रॉपआउट युवक लग्ज़री लाइफस्टाइल चाहता था और दोस्तों को दिखाने के लिए उसने एसयूवी किराए पर ली थी। युवक की मां ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।