लगता है कि मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में खुद को खत्म कर लिया: पीटरसन
मुंबई इंडियंस के आईपीएल-2022 में लगातार 7 मैच हारने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने कहा, "लगता है कि मुंबई ने मेगा ऑक्शन में खुद को खत्म कर लिया।" उन्होंने आगे कहा, "समझ नहीं पा रहा हूं कि मुंबई ने चोटिल जोफ्रा आर्चर को खरीदकर और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज़ कर अपनी गेंदबाज़ी को इतना कमज़ोर क्यों कर लिया।"