लगता है महीनों से खुदकुशी की योजना बना रहा था परिवार: दिल्ली में 3 महिलाओं की मौत पर पुलिस

पुलिस ने कहा है कि दिल्ली के फ्लैट में मृत मिली 54-वर्षीय महिला और उसकी 2 बेटियों के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से संकेत मिलता है कि परिवार कई महीनों से खुदकुशी करने की योजना बना रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्होंने यूट्यूब पर वीडियोज़ भी देखे थे।" उनके मुताबिक, कुछ सुसाइड नोट कई पन्नों के थे।

Load More