लगता है वह सुप्रिया को गाज़ा भेजेंगे: इज़रायल-हमास युद्ध के बीच पवार के बयान पर असम सीएम
इज़रायल व हमास की जंग के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 'दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़रायल का साथ दिया' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शरद पवार जी हमास की तरफ से लड़ने के लिए (अपनी बेटी) सुप्रिया सुले मैडम को गाज़ा भेजेंगे।"