'लगभग नग्न' लोगों की पार्टी आयोजित करने वाले रूसी क्लब को 90 दिनों के लिए किया गया बंद
मॉस्को में पिछले हफ्ते 'लगभग नग्न' लोगों की पार्टी आयोजित करने वाले एक नाइट क्लब को 90 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। एक अदालत ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि क्लब के मालिक ने स्वास्थ्य संबंधी मापदंड और महामारी से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया। इस पार्टी में कई सेलेब्रिटीज़ शामिल हुए थे।