लगभग ₹400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मांड्या से कांग्रेस उम्मीदवार 'स्टार चंद्रू' और उनकी पत्नी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कर्नाटक के मांड्या से कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू ने चुनावी हलफनामे में ₹237 करोड़ की अपनी संपत्ति घोषित की है। उन्होंने हलफनामे में पत्नी की संपत्ति ₹146 करोड़ बताई है। इसमें गौड़ा की गैर-कृषि भूमि भी शामिल है जिसका मूल्य ₹99.36 करोड़ है। वेंकटरमण गौड़ा पर ₹15.66 करोड़ की देनदारी है।