लगा था 'ज़्विगाटो' में कपिल अभिनय नहीं कर पाएंगे, उन्हें नहीं जानती थी: को-ऐक्ट्रेस शहाना
फिल्ममेकर नंदिता दास की आगामी फिल्म 'ज़्विगाटो' में कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा के साथ काम कर रहीं ऐक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने कहा है कि उन्हें लगा था कि कपिल फिल्म में अभिनय नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "जब नंदिता ने मुझे पहली बार उनके बारे में बताया...मैंने सोचा 'कपिल?' शुरू में, मैं उन्हें नहीं जानती थी...उनका शो भी नहीं देखा था।"