लगातार 14वें महीने जीएसटी से हुई ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, मई 2023 में जीएसटी संग्रह ₹1,57,090 करोड़ हुआ और यह लगातार 14वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा। इसमें से केंद्र-जीएसटी से ₹28,411 करोड़, राज्य-जीएसटी से ₹35,828 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी से ₹81,363 करोड़ और सेस से ₹11,489 करोड़ मिले। गौरतलब है, अप्रैल में अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह हुआ था।

Load More