लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद चढ़कर बंद हुआ शेयर बाज़ार, 261 अंक बढ़ा सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 261.16 अंक चढ़कर 66,428.09 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 79.75 अंक बढ़कर 19,811.50 पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार 3 कारोबारी सत्रों में दोनों शेयर बाज़ार सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी पावरग्रिड के शेयरों में रही।

Load More