लगातार 4 हफ्तों तक गिरावट के बाद 5वें हफ्ता भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $1.46 बिलियन बढ़ा
भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चार हफ्तों तक गिरावट के बाद 3 मार्च को समाप्त सप्ताह में $1.458 बिलियन बढ़कर $562.40 बिलियन हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, चार हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कुल $15.8 बिलियन की गिरावट आई थी। स्वर्ण भंडार का मूल्य भी $282 मिलियन बढ़ा है।