लगातार चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने चौथे लीग स्टेज मैच में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर भारतीय हॉकी टीम लगातार चौथी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच में नीलकंठ शर्मा, हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने भारत के लिए गोल दागे। बुधवार को अपने अंतिम लीग मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

Load More