लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट होने के बाद सिर झुकाकर पविलियन लौटे कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली शनिवार को आईपीएल 2022 में लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। आईपीएल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि कोहली आउट होने के बाद कुछ देर सिर झुकाकर पिच पर खड़े रहे और सिर झुकाकर ही पविलियन वापस लौटे। एक फैन ने ट्वीट किया, "कोहली को इस तरह जाते देखना निराशाजनक है।"