लगातार दो बार साल का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने डेवन कॉनवे
न्यूज़ीलैंड के ओपनर डेवन कॉनवे लगातार 2 बार साल का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कॉनवे ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में दूसरे टेस्ट में सोमवार को 122(191) रन बनाए जो 2023 का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक है। उन्होंने 2022 का भी पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा था जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 122(227) रन बनाए थे।