लगातार यौन उत्पीड़न कर रहे पुरुष ट्यूटर की दिल्ली में नाबालिग लड़के ने की हत्या
दिल्ली में लगातार यौन उत्पीड़न कर रहे 28-वर्षीय ट्यूटर मोहम्मद वसीम की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या करने के आरोप में नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, जांच में सामने आया कि ट्यूटर ने लड़के का वीडियो बनाया था और उसकी बातें न मानने पर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने की धमकी दी थी।