'लगान' के ऑफर के लिए आए आमिर के कॉल को बहन ने प्रैंक समझा था: ऐक्टर प्रदीप रावत
अभिनेता प्रदीप रावत ने बताया कि 'लगान' में उनके द्वारा निभाया गया रोल पहले अभिनेता मुकेश ऋषि करने वाले थे। प्रदीप ने कहा कि ऐक्टर आमिर खान ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी। उन्होंने कहा, "मेरी बहन ने उनका फोन उठाया...उन्हें प्रैंक लगा था। वह आमिर से बोलीं, 'क्यों बदमाशी कर रहे हो?' उन्होंने कहा...'मैं वाकई आमिर बोल रहा हूं'।"