लगान से लगाम तक, सिर्फ 75 वर्षों में: सुनक और 'लगान' फिल्म की तस्वीर शेयर कर थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ऋषि सुनक के यूके का प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद सुनक और फिल्म 'लगान' में आमिर खान के लुक की एक तस्वीर ट्वीट की है। थरूर ने लिखा, "लगान से लगाम तक। सिर्फ 75 साल में। जय हिंद! 🙏" गौरतलब है, सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं।