लग्ज़री ब्रैंड डियो की तस्वीर को लेकर चीन की महिला फोटोग्राफर की हुई आलोचना

चीन की फैशन फोटोग्राफर चेन मैन ने फ्रांसीसी लग्ज़री ब्रैंड डियो के लिए शूट की गई एक तस्वीर की आलोचना के बाद माफी मांगी है। चीनी नागरिकों ने इसे चीनी महिलाओं का 'अपमानजनक' चित्रण बताया था। बकौल डियो, शांघाई प्रदर्शनी में लगाई गई यह तस्वीर हटा ली गई है और वे चीनी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

Load More