लड़के गाली दें तो ठीक, लड़कियां दें तो 'कल्चरल शॉक': PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कल्चरल शॉक' वाले बयान पर कहा है कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में लड़के और लड़कियां दोनों ही गाली दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने खास तौर पर लड़कियों के गाली देने का ज़िक्र किया। राहुल ने कहा, "लड़के गाली दें तो कोई समस्या नहीं...लेकिन लड़की गाली दे तो 'कल्चरल शॉक'।"