लड़की ने कार को बनाया अपना घर, महिंद्रा बोले- हमेशा के लिए यहां रहना चाहता हूं
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक लड़की अपनी कार को घर बनाती हुई दिख रही है। महिंद्रा ने 'X' पर लिखा, "क्या यह कैम्पिंग है? मैं (इस घर में) हमेशा के लिए रहना चाहता हूं और 'अपार्टमेंट' पर किराएदार का हक चाहता हूं। प्रकृति के बीच रहने का मज़ा ही कुछ और है।"