लड़की ने पार्टी में अंजान शख्स को किया किस, अगले दिन होने लगा गले में दर्द; निकला ग्लैंडुलर फीवर
स्कॉटलैंड की 22-वर्षीय नीव मैकरेव हाल ही में ग्रैजुएट होने का जश्न मनाने के लिए एक बार में गईं और वहां एक अनजान शख्स को किस कर लिया। अगले दिन वह जब सोकर उठीं तो उनके गले में दर्द होने लगा। समस्या बढ़ने पर वह अस्पताल गईं जिसके बाद उन्हें ग्लैंडुलर फीवर (किसिंग डिज़ीज़) होने का पता चला।