लड़की ने स्कॉटलैंड में बर्थडे से पहले किया ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड के आखिरी गिफ्ट से खुल गई किस्मत
स्कॉटलैंड में एक लड़की ने उसे धोखा दे रहे बॉयफ्रेंड से अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ब्रेकअप कर लिया। लड़की को मनाने के लिए पूर्व-बॉयफ्रेंड ने उसे जन्मदिन का तोहफा दिया। तोहफा खोलने पर अंदर एक लॉटरी कार्ड मिला जिसे स्क्रैच करने पर वह 10,000 पाउंड (₹11 लाख) जीत गई और इस राशि से उसने नया घर खरीदा।